in

सोजत जिला अस्पताल में पहली बार ‘अल्टेमेयर प्रोसीजर’ (Altemeir procedure) से की रेक्टल प्रोलैप्स की सर्जरी ।

सोजत।जिला अस्पताल सोजत सर्जरी के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हाल ही में, एक 40 वर्षीय व्यक्ति इमरजेंसी में आया, जिसकी मलाशय (rectum) गुदा नली (anal canal) से बाहर आ हुई थी इस बीमारी को रेक्टल प्रोलैप्स कहते है।

सर्जन डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया की मरीज हमारे पास गंभीर स्थति में आया था एव मरीज के मलद्वार से बड़ी आँत (म्लाशय) बाहर आ रखा था प्रोलैप्स पार्ट को मैनुअली वापस अंदर करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे और इमरजेंसी सर्जरी का फैसला किया। यह सर्जरी ‘अल्टेमेयर तकनीक’ का इस्तेमाल करते हुए पेरिनियल रास्ते से की गई। मरीज को सामान्य एनल टोन और स्थिर वाइटल्स के साथ छुट्टी दे दी गई।

बाद में मरीज की जांच फ़ॉलो अप में की गई; मरीज एकदम स्वस्थ है । मरीज ओर उनके रिश्तेदारों ने सर्जिकल टीम का आभार व्यक्त किया।

डॉ. यादव ने बताया कि अब सोजत जिला अस्पताल में नियमित रूप से जटिल सर्जरी कर रहे हैं। हाल ही में सर्जिकल टीम ने जिला अस्पताल में थायरॉयड, पैरोटिड और आंतों के कैंसर की सर्जरी भी की है।

PMO डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को बड़े अस्पतालों में नही जाना पड़ता और हाल के समय में सर्जरी की संख्या भी बढ़ी है चूँकि ये सभी ऑपरेशन चिरंजीवी योजना के तहत मुफ्त में हुए हैं ।डॉ. गुप्ता ने बताया कि अब बहुत जल्द जिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी ।

इस सर्जरी में पूरी सर्जिकल टीम का योगदान रहा, जिसमें डॉ. देवीसिंह चौधरी, एनेस्थीसिया इंचार्ज डॉ. रमेश चौधरी, डॉ. एल.एन. सोलंकी, डॉ. पी.आर. सीरवी, रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. अनीश अहमद, डॉ. भानु और स्टाफ सदस्य शंभूदयाल, जितेंद्र देवासी, गोविंद, रमेश और ऋतिक शामिल थे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1200 किमी की पदयात्रा कर गंगोत्री से कांवड़ में गंगाजल लाए पुजारी प्रदीप वैष्णव, सोजत में हुआ भव्य स्वागत।