पाली। पाली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भीमराज भाटी का राजपुरोहित समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक श्री भाटी ढोला में आयोजित राजपुरोहित समाज के ‘गंगा प्रसादी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इस दौरान हाथलाई स्थित होटल महाराजा पहुँचने पर समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर राजपुरोहित समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने विधायक श्री भाटी को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर एवं मालाएं अर्पित कर उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाज के विकास और क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा भी हुई।

ये रहे उपस्थित:
स्वागत के इस विशेष अवसर पर श्री रूपसिंह जी धुंधियाड़ी, पूर्व एसडीएम श्री कुलदीप सिंह जी बगड़, श्री शैतान सिंह जी जागरवाल (खेरवा), श्री संपत सिंह जी टुकलिया, श्री भवर सिंह जी हेमावास, श्री सवाई सिंह जी नोरवा, और श्री विक्रम सिंह जी निंबाड़ा सहित राजपुरोहित समाज के कई वरिष्ठ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


