सोजत। मुस्लिम युवा खिदमत समिति के तत्वावधान में गुरुवार को हजरत नूरशाह बाबा–मस्तानशाह बाबा दरगाह परिसर में आयोजित प्रथम विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया। रक्तदाताओं के अभूतपूर्व उत्साह के चलते निर्धारित समय से पहले ही 51 यूनिट रक्त संग्रहित कर लिया गया। रक्तदान का समय शाम 3 बजे तक निर्धारित था, लेकिन रक्तवीरों के उत्साह के कारण दोपहर 2:15 बजे ही 51 यूनिट का लक्ष्य पूरा हो गया, जिससे शिविर पूर्णतः सफल रहा।
यह रक्तदान शिविर मरहूम इंसाफ खां (नेताजी), मरहूम मोहम्मद सेराज सिलावट (शेरु भाई) एवं मरहूमा सायरा बानो की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। शिविर में 51 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया।
समिति अध्यक्ष साकिर राजा सिलावट ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यदि इस रक्तदान से किसी एक मरीज का भी जीवन बचता है, तो यही आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि और सच्ची मानव सेवा होगी।
शिविर में समाजसेवियों, भामाशाहों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पीर सैय्यद साजिद अली, शमशेर खान (जोधपुर), मोहम्मद यासीन छिपा, अशोक बारठ, मोहम्मद जमीलुर्रहमान, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद युसूफ रज़ा,मोहम्मद इरशाद सिलावट, मोहम्मद खालिद सिद्दीकी, शेरु शाह एवं पप्पसा सिलावट सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष साकिर सिलावट (राजा) के नेतृत्व में मोहम्मद नाजिम सिलावट, मोहम्मद फिरोज छिपा (भाभा), अकबर पठान, सैय्यद मोहसिन, सरफराज सिलावट, एडवोकेट आमीर खां सिलावट, अकील पठान, रिजवान सिपाही (भूरजी), इरफान खान, सुलेमान, जुबैर खां सिंधी, अनीश (सोजत रोड), दानिश खान, राजू सिद्दीकी, अमन खान, दानिश (बगड़ी), नोमान खलीफा एवं अदनान सिंधी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण और सक्रियता के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के समापन पर मुस्लिम युवा खिदमत समिति द्वारा सभी रक्तवीरों, समाजसेवियों एवं भामाशाहों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर कि सफलता और आयोजन कि व्यवस्थाओ सहित मुस्लिम युवा खिदमत समिति कि सभी ने प्रशंसा करते हुए बधाई दी।


