पाली। मुस्लिम कौम के सबसे बड़े समाज माने जाने वाले छीपा मुस्लिम समाज में पहले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छीपा मुस्लिम समाज चुनाव कमेटी, पाली द्वारा आगामी चुनावों के लिए आधिकारिक रूप से चुनावी कार्यक्रम और विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चुनाव कमेटी के अनुसार, आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को समाज के नए नेतृत्व के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चुनाव कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद मेहबूब कबू जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के इस गरिमामयी चुनाव को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज में जागरूकता लाने के हित में कार्य करवाने वाले फैजान आरटीआई ने समाज के सभी जागरूक मतदाताओं से अपील की है कि समाज के सभी बंधु इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भारी संख्या में मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रोग्रामिंग कार्यक्रमः
फॉर्म वितरण: 10 जुलाई 2026 से फॉर्म हासिल किए जा सकेंगे।
फॉर्म जमा करने की तारीख: 21 जुलाई 2026 से फॉर्म जमा होना शुरू होंगे।
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
चुनाव चिन्ह आवंटन: 31 जुलाई 2026 की शाम को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे।
मतगणनाः 9 अगस्त 2026 को “सागर वाटिका” में शाम 7 बजे की जाएगी।
छीपा कौम के इस सबसे बड़े और महत्वपूर्ण चुनाव को देखते हुए चुनाव कमेटी ने सभी समाज बंधुओं, मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करते हुए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया है।
सौजन्य सेः चुनाव कमेटी, पाली।


