सोजत। शहर के जैतारणिया बास स्थित सिपाहियों के मोहल्ले में आज गुरुवार, 9 जुलाई को बाद नमाज-ए-इशा मरहूम जनाब इंसाफ खां सिपाही (नेताजी) के इसाले सवाब के लिए इमान अफरोज तकरीर एवं नातख्वानी का आयोजन किया जाएगा।
मरहूम इंसाफ खांजी के शाहबजादे इरफान खान ने बताया कि कार्यक्रम में मेहमान-ए-खास के रूप में मौलाना असलम रब्बानी साहब (मकराणा) तथा मौलाना हाजी अल्लाहबख्श साहब (बासनी, नागौर) शिरकत करेंगे और अपने खिताब से लोगों को दीन की बातें बताएंगे। वहीं, नातख्वानी के लिए बुलबुले राजस्थान हाजी मोहम्मद शरीफ साहब (पाली) अपनी आवाज मे नातो का नजराना पेश करेंगे।
यह कार्यक्रम शहर काजी-ए-सोजत हाजी मौलाना कमरुद्दीन साहब की जेरे सरपरस्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सोजत शहर के विभिन्न उलेमा-ए-किराम भी शिरकत करेंगे।
आयोजक इरफान खां ने बताया कि यह कार्यक्रम मरहूम इंसाफ खां सिपाही (नेताजी), पुत्र मरहूम हकीम खांजी सिपाही, की मगफिरत और इसाले सवाब के लिए रखा गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में तशरीफ लाकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें तथा आप सभी सवाब-ए-दारेन हासिल करें।

