in

सोजत: तीन दिन में पूरी होगी जांच, रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजी जाएगी; विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस- रविप्रकाश (एस.डी.एम.सोजत)

सोजत। जिला कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी के निर्देशों की पालना में सोजत उपखंड क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में जर्जर, मरम्मत योग्य एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों का व्यापक सर्वे शुरू कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीमों ने गुरुवार से विद्यालयों का निरीक्षण प्रारंभ कर भवनों की स्थिति का विस्तृत आकलन करना शुरू कर दिया।

एसडीएम रवि प्रकाश ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर जर्जर कक्षा-कक्षों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भवनों की सुरक्षा, मरम्मत की आवश्यकता तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वरूप सिंह उदावत, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राघव मीणा तथा संबंधित तकनीकी कार्मिक भी मौजूद रहे।

इसके बाद निरीक्षण दल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, निम्बली नाड़ी का भी दौरा कर भवनों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया और आवश्यक तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया।

उपखंड प्रशासन के अनुसार गठित सभी टीमें आगामी तीन दिनों में सोजत उपखंड के शेष राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण पूरा करेंगी। इसके बाद समस्त विद्यालयों की समेकित रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्टर को भेजी जाएगी, ताकि जर्जर भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: मरहूम इंसाफ खां ‘नेताजी’ के इसाले सवाब के लिए आज इमान अफरोज तकरीर व नातख्वानी का आयोजन।

सोजत: शिक्षा विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,सामाजिक संस्थाओं व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से लगाए छायादार और फूलदार पौधे।