सोजत। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से शिक्षा विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉक शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर की सुरक्षित चाहरदीवारी के भीतर छायादार, फलदार एवं फूलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपखंड पत्रकार संघ (आईएफडब्ल्यूजे) अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि हमारे वेद-पुराणों में भी वृक्षों की महिमा का उल्लेख किया गया है, इसलिए उनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मजबूत आधार हैं। एसीबीईईओ द्वितीय मोहम्मद रफीक ने कहा कि वृक्ष प्राकृतिक मित्र हैं, जो पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ मानसून के संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत ने कहा कि पीपल, बरगद, नीम जैसे वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, इसलिए इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अभिनव कला मंच के उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने का आह्वान किया। डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि जहां वृक्ष हैं, वहीं जीवन है। साहित्यकार नवनीतराय रूचिर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वृक्ष संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण प्रभारी चेतन व्यास ने बताया कि आईएफडब्ल्यूजे, सामाजिक संस्थाओं और शिक्षा विभाग के सहयोग से पूरे मानसून सत्र में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। इस दौरान जामुन, नीम, चीकू, कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, मानाराम, ऋतुराज सिंह, डॉ. रशीद गौरी, ताराचंद सैनी, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, ओमप्रकाश बौराणा, शिक्षाविद् किशनाराम चौधरी, राकेश भटनागर, जवरीलाल बौराणा, हरिश गहलोत, अभिमन्यु वैष्णव, राजकुमारी भटनागर, बिंदु बोहरा, विक्रमसिंह कोलपुरा, अब्दुल समद राही, मनोज शर्मा, गजेंद्र गहलोत (एडवोकेट), नरपतराज, मनीष टांक, बगदाराम, सरदारसिंह, विजय गहलोत, विकास कुमार, मंगलसिंह राजपुरोहित, देवाशीष मालवीय, रमेश प्रजापत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


