in

विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बने चेतन व्यास।

सोजत, 13 जुलाई। विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार चेतन व्यास को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा की गई।

चेतन व्यास छात्र जीवन से ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे विभिन्न समाचार पत्रों के संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, वरिष्ठ अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा, ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त कुलदीप नैयर तथा आतंकवाद विरोधी नेता मनिंदरजीत सिंह बिट्टा सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं।

शैक्षणिक दृष्टि से चेतन व्यास इतिहास, राजनीति विज्ञान और हिंदी विषयों में स्नातकोत्तर हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बी.एड. एवं एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की है। वे कई स्मारिकाओं का सफल संपादन कर चुके हैं तथा वर्तमान में अनेक सामाजिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

चेतन व्यास की नियुक्ति पर आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, राजेश शर्मा, प्रकाश राठौड़, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, नवनीत राय रुचिर, भुवनेश टांक, ओमप्रकाश चौहान, लक्ष्मणराम, ललित तिवारी, मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महावीर गहलोत, आमिर खान सोलंकी, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, डॉ. रशीद गौरी, हरीश गहलोत, राकेश भटनागर, उगमराज चौहान, भवानी सिंह बागावास सहित अनेक पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्वसम्मति से प्रकाश गेहलोत (माली) बने सोजत तहसील टेन्ट किराया व्यवसायी समिति के नये अध्यक्ष।

भारत विकास परिषद सोजत ने किया वृक्षारोपण, स्नेहलता लढ्ढा का किया सम्मान।