in

भारत विकास परिषद सोजत ने किया वृक्षारोपण, स्नेहलता लढ्ढा का किया सम्मान।

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत द्वारा सोमवार को देव लीला कृषि फार्म, बासनी मुथा (सोजत) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान औषधीय एवं फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नीम, गिलोय, तुलसी, अजवाइन, मीठा नीम, सहजन, पीपल, गुलमोहर सहित जामुन, अनार, आंवला एवं अमरूद जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय संस्कार संयोजक रामकिशोर राठौड़ ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद देशभर में अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का कार्य कर रही है।

शाखा अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने कहा कि तेजी से बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष विभिन्न प्रजातियों के पौधे अवश्य लगाने चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध होगा, प्रदूषण कम होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान परिषद की महिला संयोजिका श्रीमती स्नेहलता लढ्ढा को राजस्थान पश्चिम माहेश्वरी समाज महिला संगठन का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर परिषद की ओर से अपर्णा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर अध्यक्ष देवीलाल सांखला, प्रांतीय संस्कार प्रभारी रामकिशोर राठौड़, संस्कार संयोजक राजनारायण हर्ष, सचिव पारसमल, कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई, महिला संयोजिका स्नेहलता लढ्ढा, अनीता श्रीवास्तव, करण सिंह मोयल, सुशीला गुप्ता, दिनेश सांखला सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बने चेतन व्यास।

नर्सिंग शोध में सोजत का गौरव: उपेंद्र पाराशर को पीएचडी की उपाधि।