पाली, 7 सितंबर। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पाली शहर के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नगर निगम पाली के सह प्रभारी श्रवण पटेल, समन्वयक हेम सिंह शेखावत, पाली विधायक भीमराज भाटी, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा एवं महावीर सिंह सुकरलाई ने सोमवार को वार्ड संख्या 1, 2, 3, 9, 17 एवं 45 में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आमजन से संवाद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस नेताओं ने शहर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं आमजन के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराते हुए मतदाताओं से कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता मांगु सिंह दुदावत ने बताया कि जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के दौरान जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी,जबर सिंह मण्डली,अमराराम पटेल, मांगु सिंह दुदावत, आनन्द सोलंकी, संतोष सिंह बाजवा, रतन उदेश, सुनीता गोयल, रफीक चौहान, दिनेश दवे, शहाबुद्दीन बागवान, प्रकाश चौधरी, विनोद छाजेड़, रमेश गर्ग, फारुख रंगीला, जयश्री रांगी, भागीरथ साहु, मनीष सैन, पंकज सैनी,संजय परमार, पुनाराम विश्नोई एवं खिमाराम घांची सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने जागरूक मतदाताओं से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।


