in

गौपुत्र सेना सोजत सिटी द्वारा 20 दिवसीय गौसेवा रेडियम टैग अभियान चलाया गया।

सोजत सिटी। गौपुत्र सेना सोजत सिटी द्वारा संचालित गौसेवा रेडियम टैग अभियान के अंतर्गत लगातार 20 दिनों तक सोजत नेशनल हाईवे, सोजत से चंडावल, सोजत से जाडन तथा सोजत रोड हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर बेसहारा एवं सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश की सुरक्षा के लिए उनके कानों में रेडियम टैग लगाए गए।

गौपुत्र सेना द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश को वाहन चालकों को दूर से दिखाई देना है, ताकि गोवंश एवं राहगीरों के साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा मानव जीवन एवं गोवंश दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अभियान के दौरान गौसेवा कार्य में गौपुत्र सेना राजस्थान प्रदेश प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, जिला संगठन मंत्री गौपुत्र हेमाराम गहलोत, जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उणेचा, जिला संगठन महामंत्री दिनेश चितारा, जिला महासचिव चेतन मेवाड़ा, नगर उपाध्यक्ष गौपुत्र नरेश अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी मोहित मेवाड़ा, नगर संगठन मंत्री चंदन सिंह राणावत, गौपुत्र विक़्रम मेवाडा,
गौपुत्र पप्पू सिंह, गौपुत्र कैलाश एवं गौपुत्र संजय चौहान सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।

गौपुत्र सेना ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की कि रात्रि के समय वाहन चलाते हुए सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश के प्रति विशेष सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और गोवंश एवं मानव जीवन की सुरक्षा में सहयोग करें।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेले में सोजत मॉडल स्कूल का दबदबा, तीन वर्गों में प्रथम स्थान।

पाली कलेक्ट्रेट के बाहर विधायक भीमराज भाटी का अनशन, पुलिस के आश्वासन पर भाटी ने समाप्त किया अनशन।