in

पाली कलेक्ट्रेट के बाहर विधायक भीमराज भाटी का अनशन, पुलिस के आश्वासन पर भाटी ने समाप्त किया अनशन।

अनशन समाप्त

पाली। विधायक भीमराज भाटी द्वारा अपने भाई के साथ हुई मारपीट की घटना और जिले में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने शुरू किया गया अनशन शनिवार सुबह समाप्त हो गया। पुलिस-प्रशासन की ओर से मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद विधायक भाटी अनशन समाप्त करने पर राजी हुए।

शनिवार सुबह सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और कोतवाल रविन्द्र सिंह खिंची ने विधायक भाटी से बातचीत कर अनशन समाप्त करवाया। विधायक भाटी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने उनकी मांगों को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।

अनशन की पहली रात विधायक भाटी करीब रात 2 बजे सो पाए। देर रात तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद वे सुबह करीब 5:30 बजे उठे। विधायक सेवा केंद्र में स्नान करने के बाद वे दोबारा अनशन स्थल पर पहुंचे।

नींद पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने कुछ देर आराम किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर फिर अनशन स्थल पर सक्रिय हो गए। शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत के बाद अनशन समाप्त किया गया।

इस दौरान जबर सिंह राजपुरोहित, मोहन हटेला, महावीर सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता सुमित्रा जैन, जीवराज बोराणा, मदन सिंह जागरवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौपुत्र सेना सोजत सिटी द्वारा 20 दिवसीय गौसेवा रेडियम टैग अभियान चलाया गया।