पाली। पाली जिले में यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणामों के बाद नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश सर्वांशा, विधानसभा अध्यक्ष रिक्की सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अरबाज़ ख़ान अज्जू के पाली प्रथम आगमन पर उनका जोरदार व भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
युवा ब्लॉक अध्यक्ष अरबाज़ ख़ान अज्जू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वाहन रैली शहर के पणिहारी चौराहे से शुरू हुई। रैली पणिहारी चौराहे से होते हुए हैदर कॉलोनी पहुँची, जहाँ स्थानीय मोहल्लावासियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया।
इसके पश्चात, रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए महाराणा प्रताप चौराहा पहुँची। पूरे रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोशीले नारों और आतिशबाजी के साथ युवा नेतृत्व का अभिनंदन किया।

