in

इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट्स (आईएफडब्लूजे) का 77 वा स्थापना दिवस मनाया

सोजत सिटी. इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट्स (आईएफडब्लूजे) का 77वां स्थापना दिवस स्थानीय राजपोल गेट पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को अभिव्यक्ति की आजादी एवं निष्पक्ष भाव से समाज, देश, प्रदेश की प्रमुख समस्याओं, घटनाओं, सुझावों को लेकर आईएफडब्लूजे के सदस्यों ने अपने विचार रखें। वक्ताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आजादी की पैरवी की। जनआंदोलनों, बड़ी घटनाओं, धरना प्रदर्शन के दौरान निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले कलमकारों पर बढ़ रहे हमलों, गतिरोध उत्पन्न करने एवं उन्हें प्रताड़ित करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।

आईएफडब्लूजे के उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि संगठन भारत में पत्रकारिता की गरिमा निष्पक्ष पत्रकारिता एवं पत्रकारिता के मानदंडो पर खरा साबित हुआ है। जनआँकाक्षाओं एवं लोककल्याण के लिए सदैव आवाज बुलंद करता रहेगा। विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई चुनौतियो का सामना करने, समाज को सही दिशा दिखाने, विकास एवं विश्वास की बुनियाद को संरक्षण प्रदान करने के साथ साथ संगठन पत्रकारिता एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगा। उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ ने कहा कि जनमानस को पत्रकारों से बहुत अपेक्षाएं रहती है। समुचित तथ्यों का सत्यापन करने के साथ पत्रकारिता की गरिमा को बनाएं रखना संघ की प्रमुखता है।

जिला सचिव अब्दुल समद राही ने संगठन द्वारा पत्रकारों एवं पत्रकारिता के हित में उठाएं गए कदमो पर विस्तार से चर्चा की एवं पत्रकारिता के हित में आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला।

रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि समय समय पर पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन कर उद्देश्यों को सार्थक किया जाएगा।

अशोक गहलोत ने बताया कि जयपुर में आयोजित स्थापना दिवस में सोजत के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया। इस मौके दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

कार्यक्रम में रशीद गौरी, राकेश भटनागर, अकरम खान, हितेश भाटी, भवानीसिंह बागावास, इस्माइल खान छीपा, मोटाराम बोचावत, गजेंद्र गहलोत आदि उपस्थित थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: न्यायिक अधिकारी ने किया सोजत उप कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण, किया बंदियों से संवाद।