in

इरफान अहमद गौरी राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत, सोजत में खुशी की लहर

सोजत। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ में सोजत के इरफान अहमद गौरी को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर से सोजत, पाली सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों के तहत 21 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इसी क्रम में अनुभाग अधिकारी इरफान अहमद गौरी को संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

गौरी की इस नियुक्ति को लेकर विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं शैक्षणिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, समाजसेवी अनोपसिंह लखावत, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, हितेंद्र व्यास, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, साहित्यकार डॉ. रशीद गौरी, कवि-शायर अब्दुल समद राही, शिक्षाविद् महेंद्र मेहता, सोजत सेवा मंडल सचिव पुष्पतराज मुणोत, शारीरिक शिक्षक संघ जिला संरक्षक सत्तूसिंह भाटी, पूर्व फौजी अशोक सेन, मेहंदी व्यापारी संघ के ताराचंद सैनी, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, प्रकाश सोनी, बृजमोहन राठी, चेतन व्यास, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, प्रभुलाल रांगी, समाजसेवी बाबू खां मेहर,रमीज पठान, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, शाहबाज खान, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, फरीद गौरी एंव अकरम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया।

सभी ने इरफान गौरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता से राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ को मजबूती मिलेगी तथा अधिकारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहयोग मिलेगा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ रखा व्रत।