in

सोजत। वार्ड नम्बर- 27 में नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर एवं पार्षदों का भव्य स्वागत-अभिनंदन।

सोजत। शहर के वार्ड संख्या 27 में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर एवं पार्षदों के स्वागत-अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस दौरान वार्डवासियों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया।

समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने तथा सोजत के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

जनता के विश्वास पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों का दायित्व : शोभा चौहान

समारोह को संबोधित करते हुए सोजत विधायक शोभा चौहान ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में जनता ने जनप्रतिनिधियों को जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना सभी का दायित्व है। सोजत के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय एवं सामूहिक सहयोग से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वार्डों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाते हुए विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर करें जनहित के कार्य : लक्ष्मीनारायण दवे

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। चुनाव के बाद सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करें।

उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, आपसी तालमेल एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सोजत के विकास को नई दिशा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

प्रत्येक वार्ड का बिना भेदभाव होगा विकास : कीर्ति राजेश तंवर

नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि नगरपालिका क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। वार्डवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का किया बहुमान

समारोह के दौरान वार्डवासियों ने नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, अधिवक्ता राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्याम गहलोत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनंद भाटी, मांगीलाल चौहान, ताराचंद भाटी, पूर्व जिला महामंत्री मोहन जाट, युवा मोर्चा नेता प्रफुल्ल ओझा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोरधन रईका सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं बहुमान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री हीरालाल कांठेर ने किया।

वार्डवासियों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

समारोह में घनश्याम हीरानी, चंदन सिंह भाटी, राजेश चौहान, हेमाराम भाटी, विनोद लोढ़ा, बद्रीनारायण कांठेर, प्रवीण बोहरा, गुणवंत‍ि मेहता, सुमन गर्ग, हेमंत सोलंकी, रामगोपाल गहलोत, सुरेश अग्रवाल, वीरेंद्र पंचारिया, प्रवीण प्रजापत, हेमलता चौधरी, श्यामलाल शर्मा, सीमा दवे, शंकरलाल पारीख, विजयराज मेवाड़ा, मंजू सैन, रामचंद्र गहलोत, पूनम, विमला टांक, बाबूलाल भाटी, नितेश त्यागी, महेंद्र चौधरी, श्रवण उपाध्याय एवं ओमप्रकाश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: बाल मेले में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन, विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने की सराहना।