in

सोजत: पीएम श्री राजकीय विद्यालय की विकास समिति में विधायक प्रतिनिधियों का मनोनयन, लालचंद मोयल व पुष्पत राज मुणोत को मिली जिम्मेदारी

सोजत। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत सिटी में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसडीएमसी) में विधायक प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया है। विधायक द्वारा पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल एवं समाजसेवी पुष्पत राज मुणोत को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।

दोनों प्रतिनिधियों के मनोनयन से विद्यालय में संचालित विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि विधायक प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से विद्यालय के विकास कार्यों को बेहतर दिशा मिलेगी। साथ ही अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान में भी सहयोग मिलेगा।

मनोनयन पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि लालचंद मोयल एवं पुष्पत राज मुणोत विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सोजत महोत्सव समिति ने दी बधाई…

दोनों प्रतिनिधियों के मनोनयन पर सोजत महोत्सव समिति के संयोजक अनोपसिंह लखावत, अध्यक्ष जोगेश जोशी, सचिव चेतन व्यास, सुरेश ओझा, हितेंद्र व्यास, गोरधन लाल गहलोत, श्याम लाल व्यास, सत्तु सिंह भाटी, डॉ. राम स्वरूप भटनागर, महेंद्र मेहता, सत्य नारायण गोयल, ताराचंद सैनी, अशोक सैन, चुन्नीलाल बोस, जवरी लाल बौराणा, डॉ. रशीद गौरी, अकरम खान, अब्दुल समद राही सहित समस्त सदस्यगण ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नालंदा विद्या मंदिर में नवनिर्वाचित सरपंच मेवाड़ा का अभिनंदन किया