बगड़ी नगर के नव-निर्वाचित सरपंच श्रीमान ओमप्रकाश जी मेवाड़ा उर्फ कालू भाई मेवाड़ा एवं उप सरपंच का महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर में माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधिक परामर्शदाता सुश्री दुर्गा सेन, सामाजिक परामर्शदाता श्रीमती गुणवंती पंवार एवं पुलिस थाना स्टाफ – हेड कांस्टेबल श्रीमती पुष्पा सोनी, कांस्टेबल श्रीमान मुनेश कुमार, कांस्टेबल श्रीमान कानाराम द्वारा सरपंच व उप सरपंच को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गई।
इस मौके पर सरपंच महोदय ने केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया।
केंद्र की ओर से दोनों को नव-निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

