in

सोजत: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर में 14 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क जांच, चिकित्सकों ने दिया परामर्श।

सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा 14 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और बेहतर देखभाल को लेकर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

शिविर में डॉ. देवी सिंह चौधरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक गहलोत, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक मोहम्मद इकबाल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्यामलाल, सरोज पी. सरोज एम., वरिष्ठ तकनीकी सहायक भगाराम जयपाल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जयश्री एवं वर्षा, आरएनएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी सहित अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Error