in

सोजत: स्व. श्री मोहनलाल टांक(एम. एल. टी.) की पावन स्मृति में 13 नवंबर को होगा वरिष्ठ नागरिक समिति का दीपावली स्नेह मिलन समारोह।

सोजत। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस बार समारोह समिति के संरक्षक स्वर्गीय श्री मोहनलाल टांक (एमएलटी) की पावन स्मृति को समर्पित रहेगा।

समिति की ओर से आयोजित यह समारोह शुक्रवार, 13 नवंबर को शाम 3 बजे एमएलटी फार्म हाउस पर आयोजित होगा। समारोह में दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आपसी स्नेह, सौहार्द और वरिष्ठजनों के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर सोजत नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर, उपाध्यक्ष राकेश पंवार तथा लघु उद्योग भारती सोजत के अध्यक्ष विकास टांक का समिति की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। वहीं समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का शतायु होने की मंगलकामनाओं के साथ सम्मान एवं बहुमान किया जाएगा।

समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, हितेंद्र व्यास, डॉ. रशीद गौरी, सत्तूसिंह भाटी, चेतन व्यास, अशोक सेन, श्यामलाल परिहार, ठाकुर दत्त शर्मा, घनश्याम सिंगाड़िया, प्रभुराम रांगी, उमाशंकर द्विवेदी, गोरधनलाल गहलोत सहित समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर में 14 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क जांच, चिकित्सकों ने दिया परामर्श।

सोजत: 24वीं बार रक्तदान कर असलम खां मेहर ने बचाई अज्ञात बहन की जान, पेश की मानवता की मिसाल।