in

सोजत: नूरशाह बाबा के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, जुबैर नईम की कव्वालीयों पर रातभर झूमे श्रोता।

सोजत सिटी। शहंशाह-ए-सोजत सूफी संत हजरत नूरशाह बाबा रह.अ. का सालाना उर्स मुबारक बुधवार को पूरी अकीदत, धूमधाम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स के मुबारक मौके पर आयोजित महफिल-ए-कव्वाली में देश के मशहूर कव्वाल जुबैर नईम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि अलसुबह तक जायरीन और श्रोता झूमते नजर आए।

रात्रि 10 बजें महफिल-ए-कव्वाली का आगाज हुआ। कव्वाल जुबैर नईम ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर उपस्थित श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। उन्होंने अपनी कव्वालियों के माध्यम से देशभक्ति, आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। वहीं अपनी मशहूर कव्वाली “तकदीर मुझे ले चल ख्वाजा जी की बस्ती में” पेश कर उन्होंने महफिल में मौजूद जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी महफिल तालियों और वाहवाही से गूंज उठी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर, पीर सैयद साजिद अली, नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार, भामाशाह महेंद्र राठौड़, पार्षद बालमुकुंद गेहलोत, गौतम तंवर, राकेश देवड़ा, मोहम्मद नासीर, इरफान खान, अमजद खान, बबलू भाई, राहुल राठौड़, संजय भाई, बगड़ी सरपंच ओमप्रकाश मेवाड़ा, दरगाह चोटीला सदर अमजद अली रंगरेज, अरबाज अज्जू, चम्पालाल खोरवाल, योगेश कच्छवाह, अब्दुल हमीद ठेकेदार एवं रोशन भाई तेली सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

उर्स में जोधपुर, पाली, मारवाड़ जंक्शन, सोजत रोड, बगड़ी, चंडावल, जैतारण सहित आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। सभी ने दरगाह में हाजिरी देकर अपनी अकीदत के फूल पेश किए और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

महफिल-ए-कव्वाली का सिलसिला पूरी रात जारी रहा और सुबह करीब 5 बजे तक श्रोता कव्वाली का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर आमिर रजा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद साकिर राजा, सैयद मोहसीन अली, अकबर पठान, दरगाह खादिम नजीरशाह बापू, जुबैर खान, गुलाम दस्तगीर, शरफराज (गफूर), शहजाद सिलावट, इरफान बागड़ी, एडवोकेट आमिर खान, पार्षद नासीर सिलावट, शाहरुख सिपाही, आरिफ कुरैशी एवं अमन खान सहित कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर साप्ताहिक बैठक सम्पन्न, दावे-आपत्तियों पर हुई चर्चा।

सोजत की सुरीली प्रतिभा प्रगति पुरुषवाणी ने सुरों से देश-प्रदेश में बनाई पहचान, पुष्कर मेले मे बिखेरी सुरलहरियां।