in

जनसेवा को समर्पित महेंद्र राठौड़ की पहल, 15 ट्यूबवेलों का निर्माण, आज संत श्री वचनाराम जी के सानिध्य मे 10 ट्यूबवेलो का होगा लोकार्पण।

सोजत सिटी। शहर में गहराते पेयजल संकट से आमजन को राहत दिलाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। उनके द्वारा शहर के 15 वार्डों में 15 ट्यूबवेलों का निर्माण करवाया गया है। इनमें से 10 ट्यूबवेलों का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी तैयार ट्यूबवेलों पर पानी की टंकियां, मोटर एवं पाइप फिटिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

इन 10 ट्यूबवेलों का शुभारंभ आज बुधवार 25 नवम्बर 2026 को संत श्री वचनाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान किया जाएगा। इस पहल से जल संकट से प्रभावित वार्डों के निवासियों को पेयजल उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है।

भामाशाह महेंद्र राठौड़ द्वारा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर किए गए इस प्रयास से जरूरतमंद बस्तियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। 15 वार्डों में ट्यूबवेल निर्माण का संकल्प शहर में जनसेवा और सामाजिक सरोकारों की एक प्रेरणादायक मिसाल बन रहा है।

आज इन 10 स्थानों पर होगा ट्यूबवेलों का शुभारंभ

– सुबह 10:00 बजे – नवचौकिया, बलेश्वर महादेव मंदिर।

– सुबह 11:30 बजे – मेहरों का बास, हाड़िया कुआ।

– दोपहर 12:15 बजे – चौधरी का बास, पाली दरवाजा।

– दोपहर 1:00 बजे – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोजत।

– दोपहर 1:30 बजे – जय अंबे कॉलोनी।

– दोपहर 3:00 बजे – राधा-कृष्ण मंदिर के पीछे, नरसिंहपुरा।

– शाम 4:00 बजे – चौधरियों का बास, सीरवी समाज भवन के पास।

– शाम 5:00 बजे – जिंनगर समाज की हथाई के पास।

– शाम 5:30 बजे – आचार्यों का बास।

भामाशाह महेंद्र राठौड़ की इस पहल को सोजत में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में जनहितकारी कदम माना जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरगरा समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिये दाती महाराज के सानिध्य मे लिया संकल्प।