- *समाजसेवी इलू अब्बासी ने निभाई जिम्मेदारी मानसून की दस्तक के साथ ही अभियान शुरु*
पाली जिला मुख्यालय पर स्थित हैदर अली शाह कालोनी क्षेत्र में आगामी मानसून की दस्तक के साथ ही आमजन को परेशानी ना उठानी पड़े। इसलिए समाजसेवी इलू अब्बासी ने अभी से भागीरथी प्रयास कर भामाशाह टीम के साथ कुडे़ करकट से बंद हो चुके नालों की साफ सफाई अभियान शुरू करवा कर आम क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाने का काम किया है जो काबिले तारीफ है। बरसों से डटे बंद नालों को नालों की गंदगी में कर्मचारी मजदूरों को उतार कर सफाई अभियान शुरू कर टेक्ट्ररों ओर JCPमशीन लगवाकर सफाई करवाई जा रही है।इलू अब्बासी ने बताया कि समाजसेवा मेरा एक मात्र उद्देश्य है ओर आमजन की मदद करना मेरा फ़र्ज़ है। सफाई अभियान को लेकर आमजन में खुशी का माहौल है।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

in Pali News
