in

सोजत: मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान, हरियालो-राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम के तहत।

सोजत। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान – हरियालो राजस्थान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम, एक हाथ एक पौधा’ कार्यक्रम का आयोजन 28 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा।

एसीबीईईओ द्वितीय मो. रफीक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम स्थानीय सोनराज जी का मैदान में दोपहर 1:30 बजे होगा। इस मौके पर विधायक श्रीमती शोभा चौहान, भामाशाह अनोपसिंह लखावत, सीबीईईओ दलपत सिंह सांखला, एसीबीईईओ प्रथम जयदेव शर्मा की अगुवाई में पौधरोपण किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, दीपक कुमार सहित कई नागरिक, छात्र एवं शिक्षक पौधरोपण करेंगे।

यह अभियान हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत 9 गज पीर बाबा दरगाह के संरक्षण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एआईएमआईएम ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पाली में हरियाली तीज पर 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव, 2000 पौधे लगाए गए- मंत्री खर्रा ने नीम का पौधा लगा कर कि कार्यक्रम कि शुरुआत।