सोजत सिटी। श्री गुरु फूलनारायण आश्रम में श्रावण मास के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मूल निवासी कुशालपुरा, शिवभक्त जर्नादन दवे द्वारा यजमान रूप में वैदिक विधि-विधान से अभिषेक संपन्न करवाया गया। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया गया।

अनुष्ठान से पूर्व महादेव मंदिर शंकराचार्य जी एवं श्री गुरु फूलनारायण जी सहित अन्य संत विभूतियों की समाधियों पर सुगंधित पुष्प, द्रव्य, कमल एवं गुलाब के फूलों से श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जयंती लाल त्रिवेदी, अरविंद द्विवेदी, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रय न्यास अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिवेदी, चेतन व्यास, मनीष व्यास, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र व्यास, मनोज जोशी, पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, दिनेश व्यास, अनिल दवे, हरीश व्यास, हिमांशु, जितेन्द्र दवे, गोपाल दवे, जितेन्द्र व्यास आदि उपस्थित थे।
समापन अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया तथा सभी भक्तों को महाप्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में कैलाश दवे, डॉ. अरुण गोयल, धीरेन्द्र व्यास, जगदीश व्यास, त्रिभुवन नारायण जोशी, उमा शंकर द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण, मोंटू, ओम प्रकाश, हेमंत दवे, सुनील, हरिशंकर, रवि ठाकुर, कमल ठाकुर, विकास सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


