in

स्मार्ट मीटर को लेकर भारी बवाल पुलिस कर्मियों ओर स्थानीय निवासियों में झड़प

*स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल आमजन ने किया भाजपा का विरोध*
राजस्थान के मरुस्थल धोरों की धरती जैसलमेर में राजस्थान की भाजपा सरकार के द्वारा विधुत स्मार्ट मीटर इन दिनों भारी बवाल बन कर गरीबों के गले की हड्डी बना हुआ है।
जिसको लेकर जैसलमेर में पुलिस कर्मियों ओर आमजन के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।
जहां स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों पर बेवजह लाठी डंडे बरसाने का आरोप लगाया।
वही विडीयो में पुलिस कर्मियों के साथ अतिउत्साही युवकों ओर महिलाएं पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
इसी तरह के स्मार्ट मीटर को लेकर पुरे प्रदेश में विरोध के स्वर आमजन द्वारा सुनाई दे रहे हैं। आम

जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।
स्मार्ट मीटर को लगाने का ठेका लेकर कम्पनी के लोगों ने लुटने का ठेका ले रखा है।इस जबरदस्त मंहगाई के ज़माने में आम आदमी अपने परिवार का पेट भी ढंग से नहीं भर पाता है। वही स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों को लुटा जा रहा है। प्रदेश वासी भाजपा सरकार के मुखियां श्री भजन लाल शर्मा से मांग करती है। तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर पर रोक लगाएं ओर पुरे प्रदेश के लोगों को राहत दिलाने का काम करें। अन्यथा जनता आगामी नगर निकायों के चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगी।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, शिवबाड़ी में हुआ रंगारंग आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

पाली पुलिस लाइन में एक महीने तक हेल्थ चेकअप शिविर, 150 से अधिक पुलिसकर्मी पहले दिन शामिल।