in

पाली पुलिस लाइन में एक महीने तक हेल्थ चेकअप शिविर, 150 से अधिक पुलिसकर्मी पहले दिन शामिल।

पाली। जिले के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गुरुवार से पुलिस लाइन पाली में एक विशेष मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर की शुरुआत की गई। इस शिविर का आयोजन एसपी पूजा अवाना की पहल पर चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया गया है। पहले ही दिन 150 से अधिक पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

यह शिविर अगले एक महीने तक चलेगा, जिसमें जिले भर से आने वाले पुलिसकर्मियों की बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन स्तर समेत कंप्लीट बॉडी चेकअप किया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय भी बताए जा रहे हैं।

एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि “पुलिसकर्मी 24 घंटे आमजन की सेवा में तत्पर रहते हैं, ऐसे में मानसिक दबाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उनका बचाव अत्यंत आवश्यक है। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच के लिए, बल्कि समय पर उपचार और तनाव प्रबंधन के लिए भी सहायक सिद्ध होगा।”

एसपी पूजा अवाना ने बताया कि समय-समय पर हेल्थ चेकअप से कर्मचारियों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक किया जा सकेगा और किसी भी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उसका उपचार कराया जा सकेगा। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की पहल भविष्य में भी जारी रखी जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्मार्ट मीटर को लेकर भारी बवाल पुलिस कर्मियों ओर स्थानीय निवासियों में झड़प

पाली में मिठाई कि दुकानों पर विभागीय कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर पेनल्टी।