in , ,

राजस्थान:वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025-26: 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

जोधपुर/पाली। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित तीर्थ यात्रा योजना 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 10 अगस्त, रविवार तक जारी रहेगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गैर-आयकरदाता नागरिक पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग जोधपुर, ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों को पढ़ सकते हैं। वहीं edevasthan.rajasthan.gov.in के माध्यम से सीधे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

पालीवाल ने यह भी बताया कि इस योजना के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्चे पर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। आवेदन और योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालयों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में मिठाई कि दुकानों पर विभागीय कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर पेनल्टी।

पाली सहित क्षेत्र में रक्षाबंधन की रौनक, बाजारों में उमड़ी भीड़, 9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, राखियों और उपहारों की खरीदारी चरम पर।