in

जोधपुर: श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा 11 अगस्त को निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर।

जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर और व्यास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर चांदपोल के बाहर स्थित समाज भवन ‘शिवबाड़ी’ में होगा।

समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि इस शिविर में जोधपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएंगी।
विशेषज्ञ डॉक्टरों में शामिल हैं:

डॉ. विनीत कुमार जैन – वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ

डॉ. एम.के. छाबड़ा – वरिष्ठ मूत्र रोग विशेषज्ञ

डॉ. शुभम गर्ग – मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ

डॉ. नवीन मेवाड़ा – वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ

डॉ. स्वाति भाटी – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

डॉ. योगेन्द्र सिंह राठौड़ – श्वसन रोग विशेषज्ञ

डॉ. कंचन सोलंकी – नेत्र रोग विशेषज्ञ

शिविर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन की जांचें भी की जाएंगी तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी जाएंगी।

समाज ने अपील की है कि शिविर में आने वाले रोगी अपनी पुरानी रिपोर्ट साथ लाएं और पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाएं। यह शिविर समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की गई है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली सहित क्षेत्र में रक्षाबंधन की रौनक, बाजारों में उमड़ी भीड़, 9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, राखियों और उपहारों की खरीदारी चरम पर।

पाली जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता और तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, हर ओर छाया देशभक्ति का रंग, जन-जन में दिखा उत्साह।