in

पाली जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता और तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, हर ओर छाया देशभक्ति का रंग, जन-जन में दिखा उत्साह।

पाली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पाली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है।

इस क्रम में जिले के कई विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिताएं तथा तिरंगा रैलियां आयोजित की गईं। बालक-बालिकाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

तखतगढ़ में देशभक्ति की छटा

नगर पालिका तखतगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने तिरंगे के रंगों को विभिन्न कलात्मक रूपों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

बोरनडी में तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरनडी में संस्था प्रधान वोराराम पनुशा के निर्देशन में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन किया गया। इसमें अध्यापकगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया।

बाली में निकली तिरंगा सम्मान रैली

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाली में भी तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य हितेश रामावत ने बताया कि रैली विद्यालय से पंचायत भवन तक निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने “भारत माता की जय” और अन्य देशभक्ति नारों के साथ जनजागृति का संदेश दिया। रैली में सरपंच राजाराम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ शामिल हुआ।

शहरी क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह

पाली जिले के नगरीय निकायों में भी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा फहराने, रंगोली बनाने और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आमजन ने पूरे जोश के साथ इस अभियान में भाग लेकर देशप्रेम की मिसाल पेश की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जोधपुर: श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा 11 अगस्त को निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर।

मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में दिया धरना