*नवीन शिक्षा सत्र 2025/26 वाकपीठ आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडियां ग्राम में आयोजित*

पाली मुख्यालय के मंडिया ग्राम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय सत्रारंभ मुख्य आज 25/08/25 सोमवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की मोजुदगी में आरंभ किया गया।
जिसमें मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कर आगाज किया गया।
शिक्षा विभाग के मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कर्मचंदानी ने कहा कि आज के दौर में विधालय सिर्फ शिक्षा का मंदिर ही नही है बल्कि यह छात्र छात्राओं के भविष्य निर्माण की नींव ओर प्रयोगशाला भी है।

ओर ज्ञान की प्राप्ति से छात्र छात्राओं के जीवन ही बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ी को भी संबल प्रदान होता है।
वही उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवीर सिंह राणावत ने शिक्षा के साथ साथ खेलकूद को भी बालक बालिकाओं के लिए आवश्यक बताया।यू सी ईईओ श्री मती सुनिता जाॅनवाल ने मुख्य रूप से प्राइवेट स्कूलों की समस्या के निवारण पर प्रकाश डालते हुए अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया।इस मौके पर प्रभुसिंह राजपुरोहित अकरम खान जब्बर सिंह एंव मादा राम पंवार नितेश श्री कृष्ण ओर देवी सिंह प्रधानाध्यापक बल्दो की ढाणी व श्री राम सिंह गोहिल व जावेद मोदी ओर अय्यूब खान की भी उपस्थिति रही।
मंच संचालन श्री राम दयाल जांगिड़ ने सफलता पूर्वक अंजाम दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिती लगातार जुटी हुई थी।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

