in

मौहम्मद रज़ा खान ने रचा इतिहास एशिया कप में हुए चयनित बढ़ाया राजस्थान का गौरव

*मौहम्मद रज़ा खान ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव*
पाली/भीलवाड़ा
एशिया कप बास्केटबॉल स्पर्धा के मालदीव बेस्ट प्लेयर ओर टाॅप स्कारर मौहम्मद रज़ा खान जो जुलाई माह से दिल्ली में प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर रहें हैं। उन्हें अपने कोच ओर मार्गदर्शक टाईगर उर्फ़ राकेश विश्नोई से सुचना मिलने पर की तुम्हारा चयन एशिया कप अंडर 16मे हुआ है।

ओर 31अगस्त को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में अपनी खेलकूद शौर्य का प्रमाण देते हुए हमारे मुल्क हिंदुस्तान के लिए स्वर्ण पदक लाना है।यह सुनकर मौहम्मद रज़ा खान का सीना गर्व से फूल गया।ओर खुशी से पुरे शरीर में चमक की लहर दौड़ गई। मौहम्मद रज़ा खान ओर श्री गंगानगर के अमन मरोटीया का भी चयन एशिया कप में होने से जैसलमेर अकेडमी में खुशी का माहौल है। मौहम्मद रज़ा खान जो भीलवाड़ा के शाहपुरा निवासी हैं ओर अपने कोच टाइगर श्री राकेश विश्नोई के सानिध्य में किर्तिमान स्थापित करने में पुरी लगन ओर निष्ठा से लगा हुआ।वही रज़ा खान के वालिद शब्बीर हुसैन खान ओर वालिदा ताहिरा बानू ने रजा खान के भारतीय टीम का हिस्सा बनने का श्रेय कोच श्री राकेश विश्नोई को देते हुए राजस्थान का नाम शिखर पर ले जाने के लिए खुशी जाहिर की।


भारतीय टीम 29अगस्त को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी।ओर भारतीय टीम का कड़ा मुकाबला Aग्रुप में आस्ट्रेलिया बहरीन ओर लेबनान के साथ होगा। उम्मीद करते हैं हमारी भारतीय टीम देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक विजेता बनकर लौटे।
ओर अपने समाज प्रदेश ओर देश का गौरव बढ़ाए।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज***********

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लंबे इंतजार के बाद टूटा विश्व रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी सचिव ने वक्फ़ बौर्ड चैयरमेन व पूर्व विधायक लोढ़ा से की मुलाकात