*आमद ए रसूल के मुक़द्दस मौकै पर बुलंद किया परचम*

पाली मुख्यालय पर स्थित नाडी मौहल्ला छोटी मस्जिद के पेश इमाम हज़रत मौलाना अंसार आलम साहब व सिरतुन्नबी नबी कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी व सैक्रेटरी स ईद अंसारी व सैय्यद रमजान सर जियाउल हक साहब मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई व वरिष्ठ पार्षद हाजी मेहबूब भाई टी बरकत भाई खत्री हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी मेहबूब भाई खिंवाड़ा आमीन अली रंगरेज शकील भाई नागौरी वरिष्ठ इस्राइल भाई खत्री व जाकीर गौरी की मौजूदगी में सरकार के दो आलम हुजूर मौहम्मद मुस्तफा सल्ल0अलैय के 1500वी यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर चांद दिखने पर परचम कुशाई की रस्म मौलाना अंसार साहब की क़यादत में की गई।

इस मौके पर सिरतुन्नबी कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने बताया कि मुफ्ती ए राजस्थान व मुफ्ती ए पाली की शहादत को मद्देनजर रखते हुए कमेटी ने निर्णय लिया है आगामी 4सितंम्बर को रात को मुस्लिम बहुल इलाकों में रोशनी सजावट ओर मस्जिदों तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।ओर 5सितंम्बर को नाडी मौहल्ला हुसैनी चौक से औलमा हजरात की तकरीर के बाद जुलूस ए मौहम्मदी का आगाज किया जाएगा।ओर हुजूर ए अकदस मौहम्मद मुस्तफा सल्ल0अलैय की यौमे पैदाइश की खुशी में शानदार जुलूस ए मौहम्मदी शहर के परम्परागत रुट से निकाला जाएगा।सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने तमाम मुस्लिम समाज से पुरज़ोर अपील की है कि सभी अपने मकानों दुकानों ओर प्रतिष्ठानों पर इस्लामी परचम फहरा कर सच्चे आशिके नबी होने का सबूत पेश कर हुज़ूर ए पाक की योमैं पैदाइश की खुशीयां मनाएं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
