- *ईद मिलादुन्नबी ज़श्न ए बहारां शानो-शौकत से मनाई*
पाली जिला मुख्यालय पर आज मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शानदार रोशनी ओर सजावट कर हुज़ूर मौहम्मद मुस्तफा सल्ल0अलैय वसल्लम की 1500सौ वीं योमें पैदाइश मनाई गई।
जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने मकान दुकान ओर मौहल्लों को सजाकर मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई।ईद मिलादुन्नबी को मुस्लिम समाज ईदों की ईद के रूप में सैकड़ों सालों से मनाते रहें हैं। वैसे पुरी दुनियां में ईद मिलादुन्नबी पर अपने अपने तरीकों से मनातें है कोई ग़रीब मिस्किनों को फल फ्रुट ओर मिठाईयां बांटकर तो क ई जगह गरीबों की आर्थिक रुप से मदद कर मनातें है।उसी कड़ी में आज शहर की फ़िरदौस कालोनी के ग़रीब नवाज़ रिलिफ फाउंडेशन टीम ने बांगड हास्पिटल पहुंच कर मेलनर्स हाजी मोहम्मद व अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ अलग-अलग वार्डों में जाकर पीड़ित मरीजों को पेक्ड फल फ्रूट के किट बांटकर उनके साथ खुशी के कुछ पल गुज़ारे ओर ईद मिलादुन्नबी की खुशीयां बांटी।
वही शहर के मौहल्ला सिपाहियान ओर नवलखा रोड़ नाडी मौहल्ला जंगी वाड़ा मोमीनों का बास प्यारा चौक खैरादियों का मौहल्ला राजा स्टोर मार्ग भिश्तियों की गली केरिया दरवाजा सिंधीयों का बास चुडीगर मौहल्ला घोसी वाड़ा भैरुघाट पठानों का बास रुई कटला न्यारगर गली मेवाफरोश की गली सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों में तमाम कालोनीयों को रोशनी सजावट ओर झांकीयों से सजाकर ईद मिलादुन्नबी की खुशीयां मनाई।वही मुस्लिम मौहल्लों में सिरतुन्नबी कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी अपनी टीम ओर मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई ओर पार्षद हाजी मेहबूब भाई टी पार्षद अकरम खिलेरी पार्षद बाबू भाई गौरी व समाजसेवी मौअज्जिज हज़रात ने मुस्लिम समाज को मुबारकबाद दी। मुस्लिम इलाकों में बच्चों बुजुर्गों ओर औरतों व युवाओं ने घुम घुमकर रोशनी सजावट को निहारा ओर ईद की खुशीयां मनाई।

वही मस्जिदों में सरवरें कायनात की शान में तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किए गए। RJ22 News Pali की टीम ने भी शानदार कवरेज के मुस्लिम भाइयों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। शहर के मुख्य सर्किल सहित मुस्लिम क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाब्तें तैनात रहें।पुरे शहर में अमनों अमान क़ायम रहा ओर लोगों ने ईद मिलादुन्नबी कौमी एकता की मिसाल कायम करतें हुए अमन-चैन ओर शांति से मनाई।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

