पाली। 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पाली स्थित सुधाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अनोखी मिसाल कायम की।
विद्यार्थियों ने मिलकर एक करोड़ सैंतालीस लाख दुरूद शरीफ पढ़कर आलम-ए-दोजहाँ की शान में नज़राना पेश किया।
विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के परिजनों ने इस पहल को बेहद खास और यादगार बताया। मुस्लिम समाज ने भी बच्चों के इस प्रयास की जमकर तारीफ़ की।
विद्यार्थियों का यह ऐतिहासिक कदम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।

