*तिब्बती शरणार्थीयों के बीच पहुंचे विधायक किया भव्य उद्घाटन दीपावली की दी बधाईयां*

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित मस्तान शाह बाबा सर्किल के पास हर साल तिब्बती शरणार्थी शिविर लगाकर सर्दियों में गर्म रेनकोट जर्सी शाल व बच्चों के गर्म कपड़ों की सैल लगाकर अपना व्यवसाय कर जीवन यापन करतें हैं।
इस बार सर्दियों की आहट अभी तक ना होने से तिब्बती शरणार्थियों ने कल दीपावली के मौक़े पर शरणार्थियों के शिविर का शुभारंभ पाली विधायक श्री भीमराज भाटी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई व पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी व समाजसेवी अरबाज खान अज्जू ने उपस्थिती दर्ज कर दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर तिब्बती शरणार्थीयों ने विधायक श्री भीमराज भाटी का आभार व्यक्त किया।ओर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ साथ ही सामुहिक फ़ोटो खिंचवा कर यादगार के तौर पर तिब्बत प्रदेश ले जाने की बात कही।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने बताया कि लम्बे समय से तिब्बती शरणार्थियों द्वारा शिविर लगाकर उचित दाम पर गर्म कपड़ों की सैल लगाकर व्यवसाय किया जा रहा है।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

