in ,

मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, कल की शाम हुआ अंतिम संस्कार।

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले पाँच दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। दिवाली की शाम उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया, जिसमें फिल्म जगत की कई नामी हस्तियाँ शामिल हुईं।

गोवर्धन असरानी के नाम से प्रसिद्ध असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और करीब 400 से अधिक फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का जौहर दिखाया।

असरानी अपनी अद्भुत कॉमिक टाइमिंग और बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनकी फिल्मों में शोले, चुपके चुपके, अभिमान, आँखें और चलते-चलते जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं।

फिल्म शोले में जेलर के किरदार में उनका अभिनय आज भी लोगों की जुबान पर है।

उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

असरानी ने अपने हँसी-मजाक और अदायगी से दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा अमर अदाकार के रूप में याद किये जाएगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दीपावली के पावन अवसर पर पाली के बाजार में भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

विधायक भाटी ने तिब्बती शरणार्थियों के शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन