बीकानेर/पाली/पुडुचेरी: नेशनल डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा पुडुचेरी में आयोजित 11वीं नेशनल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप (28-31 जनवरी 2026) में राजस्थान की टीम ने अपने पहले ही प्रयास में इतिहास रच दिया है। सचिव गुलज़ार अहमद समा और चेयरमैन जितेंद्र आडवाणी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय दल ने कुल 13 पदक (5 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य) जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। राजस्थान को फ्रीस्टाइल और हिप-हॉप डिवीजन में ओवरऑल ‘सेकंड रनर-अप’ जनरल चैंपियनशिप ट्रॉफी से नवाजा गया।

मलेशिया अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों ने मई 2026 में मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medalists):
जितेन्द्र आडवाणी (पाली): फ्रीस्टाइल (30+ आयुवर्ग)
कमलेश सोनी: हिप-हॉप (30+ आयुवर्ग)
शेलिना श्रीमाली एवं नियति मेहता: फोक डांस डुएट (21+ आयुवर्ग)
नियति मेहता एवं मनस्वी सिसोदिया: हिप-हॉप डुएट (अंडर-17)
तनिषा शर्मा: हिप-हॉप सोलो (अंडर-12)

रजत और कांस्य पदक विजेता:
रजत पदक (Silver) नायशा चौधरी, तनिषा शर्मा, नियति मेहता, मनस्वी सिसोदिया, शेलिना श्रीमाली और निक्षित राजपुरोहित ने जीते। वहीं नायशा चौधरी और वेदिका एस. ने कांस्य पदक (Bronze) अपने नाम किए।
टीम प्रबंधन: दल के साथ टीम मैनेजर गुलजार अहमद सम्मा, मास्टर ट्रेनर जितेंद्र आडवाणी, महिला टीम मैनेजर काजोल राजपुरोहित, कोरियोग्राफर कमलेश सोनी और सलाहकार शिवशंकर व्यास (नागौर) मौजूद रहे।

बधाइयों का तांता: इस जीत पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा, गायिका सीमा मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय गायक सतीश देहरा, और पुडुचेरी में रणजी मैच खेल रही राजस्थान क्रिकेट टीम के राजेश विश्नोई सहित कई गणमान्य लोगों ने टीम को बधाई दी।

