मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म “द बैटल ऑफ बलवान” को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चीन के साथ युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सैनिक के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

इसी बीच खबर सामने आई है कि सलमान खान ने दो और नई फिल्मों के लिए हामी भर दी है। इनमें से पहली फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu या Nayanthara में से किसी एक के हीरोइन बनने की संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म को ईद 27 जून 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
वहीं दूसरी फिल्म मशहूर निर्देशक जोड़ी Raj & DK की बताई जा रही है, जो एक सुपरहीरो थीम पर आधारित होगी। इस फिल्म में भी Samantha Ruth Prabhu के होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 26 अगस्त से शुरू होने की तैयारी है।
बता दें कि इससे पहले सलमान खान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके बाद आई फिल्म Sikandar से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।
हालांकि इन असफलताओं के बावजूद सलमान खान के स्टारडम पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। अब उनकी आने वाली फिल्में यह तय करेंगी कि बॉक्स ऑफिस पर उनका अगला दौर कैसा रहने वाला है।
फिलहाल सलमान खान के प्रशंसकों को सबसे ज्यादा इंतजार “द बैटल ऑफ बलवान” का है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा

