in

हज़रत पीर दुल्हे शाह बाबा चौटीला मेला बना कौमी एकता की मिसाल अमन अफ़ज़ल शाबरी ने बांधा समां

*पश्चिमी राजस्थान का कौमी एकता का पैग़ाम देता चौटीला मेला RJ22 News Pali की खास रिपोर्ट*
सोशल स्टोरी

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित हज़रत पीर दुल्हे शाह बाबा का सालाना उर्स ए पाक पर रोहट तहसील के चोटीला ग्राम पर पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा मेला सनातन धर्म के दीपावली पर्व के दुसरे दिन से लगना शुरू हो जाता है।जिसकी तैयारियां तों इंतेजामीयां कमेटी के लोगों द्वारा करीब एक महिने पहले से ही शुरू कर दी जाती है।
पाली शहर मुख्यालय से करीब 25किलोमीटर दुर बियाबान जंगल में यह मेला आज से करीब 90सालों से होता है।जो आज भी बदस्तूर जारी है।उस समय के दौर में जायरीन पैदल ऊंट व बैलगाड़ी ओर तांगा गाड़ी से आया जाया करते थे।धीरे धीरे वक्त ने करवट बदली तो चौटीला हाल्ट पर एक मात्र ट्रेन रुकने की व्यवस्था होने पर जायरीनों को ट्रेन की सहुलियत कमेटी के सदर द्वारा मुहैया करवाई गई।ओर यह मेला अपने जौबन पर आया ओर मेले में दुर दुर से जायरीनों के साथ साथ व्यापारिक लोगों का भी आना जाना शुरू हो गया।ओर समय के साथ साथ यह मेला पश्चिम राजस्थान के सबसे बड़े मेले के तौर पर प्रसिद्धि पाकर अपना एक अलग ही मुकाम क़ायम कर दिया।

इस मेले में शुरू से कौमी एकता ओर भाईचारे के पैग़ाम को आम करतें हुए हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी मज़हब के लोगों ने आकर बाबा के दरबार में अपना दामन फैलाया और खुशीयों से लबरेज़ होकर अपनी मन्नतों को पाया।उसी के कारण आज भी इस दरबार में बड़े से बड़ा राजनेता ओर सरकारी अधिकारियों ने बाबा के दरबार में हाजरी देकर खुद को खुशनसीब बनाया है। वही हिंदुस्तान के मशहूर ओ मारुफ़ कव्वाल अमन अफ़ज़ल शाबरी ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर शमां बांध दिया।
आज के दौर में यह मेला भव्य रूप धारण करने से मेला क्षेत्र छोटा पड़ने लग गया है।ओर दुकानदारों को मेला क्षेत्र के बाहर तक अपना कारोबार करना पड़ रहा है।ओर मेला मैदान से 3किलोमीटर पहले ही अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।ओर मेला आसपास के जिलो के अलावा अन्य राज्यों से आए जायरीनों में खास होता जा रहा है।वही पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी ओर कर्मचारी भी लगातार अपनी अपनी सेवाएं देकर इंतेजामियां कमेटी के साथ साथ मेले की व्यवस्था में दिन-रात लगें रहते हैं।

मेला संयोजक नूर अली रंगरेज ने बताया कि चौटीला मेले में सभी मज़हब के लोगों को मान सम्मान दिया जाता है।ओर मेला हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बन गया है। इस बार मेले में भारी भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र को बढ़ाया गया है।ओर जायरीनों की सुविधा के लिए वाहन मेला क्षेत्र के बाहर ही जगह उपलब्ध करवा कर व्यवस्था की गई है।मेला इस बार 21अक्टूम्ब़र से 23अक्टूम्ब़र शाम तक होगा जो कुल की रस्म अदायगी के साथ ही सम्पन्न हो जाएगा।लेकिन दुकानदार ओर झुले वाले अगले दो चार दिन में यहां से रुखसती लेते हैं ओर अगली बार फिर मिलने के वादे के साथ। दरगाह इंतेजामियां कमेटी के सदर सहित तमाम मेंबर्स मेले को कामयाबी की मंजिल तक ले जाने में दिन रात जुटें हुए हैं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*************

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: चोटिला में हजरत पीर दुल्हेशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय उर्स धूमधाम से सम्पन्न,कव्वाली प्रोग्राम ने बाँधा समा।

सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी रहमतुल्लाह अलैय का बड़ा उर्स कल मनाया जाएगा