*हज़रत सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी रहमतुल्लाह अलैय का 774वां उर्स ए पाक 20अक्टूम्ब़र से 25अक्टूम्बर तक शान-शौकत से मनाया जा रहा है*
पाली/नागौर 24अक्टूम्ब़र
हज़रत सूफ़ी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी रहमतुल्लाह अलैय का 774वां उर्स/मेला नागौर में स्थित दरगाह शरीफ में बड़ी शानो-शौकत के साथ 20अक्टूम्ब़र को परचम कुशाई/झंडे की रस्म अदायगी के साथ शुरू किया गया।कमेटी सदर हाजी शमशेर खान ने बताया कि हज़रत सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैय अजमेर शरीफ दरगाह के खास ख़लीफा सूफ़ी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी रहमतुल्लाह अलैय की मजार ए अकद्दस सैकड़ों सालों पूर्व जब आप अपने मुरीदों के साथ अरब मुल्क से हिंदुस्तान तशरीफ लाए ओर दीन इस्लाम का प्रचार प्रसार किया ओर अताए रसूल ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैय की खिदमत में रहें ओर आपके आदेश पर सरजमीन ए नागौर में तशरीफ लाए ओर दीन का चराग रोशन करते हुए इस्लाम की तबलीग/प्रचार करते रहें।
आपके साथ मुल्क ए अरब़ से आए मुरीदीन में सैय्यद यासीन अली शाह रहमतुल्लाह अलैय नागौर शहर के मौहल्ला खान साहबों का बास मदीना मस्जिद में मुख्य गेट के पास मजार शरीफ में आराम कर रहे हैं।ओर आम आदमी उनके यहां जियारत कर फैज़ हासिल कर रहें हैं।
हज़रत सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी रहमतुल्लाह ने
अपनी दुनियांवी जिंदगी में हमेशा पीड़ित मानवता ओर मजलूमों की हिमायत में जीवन गुज़ारा ओर गरीबों की मदद करते रहे। आपका दरबार आज भी एक आला बुलंद मर्तबा़/मुकाम रखता है आपके मुक़द्दस उर्स/मेले की तैयारियां जोरों शोरों से की गई है। इंतेजामीयां कमेटी के क़रीब 100सौ वालिंटियर व्यवस्था में लगे हुए हैं।कल 25अक्टूम्बर को ऊंटनी पर आपकी चादरे मुबारक पेश की जाऐगी।यह जुलूस परम्परागत तरीके से अमन चैन ओर आपसी भाईचारे का पैग़ाम देते हुए। हजारों जायरीनों की मौजूदगी में निकाला जायेगा।ओर कल ही बड़े कुल की रस्म के साथ कव्वाली ओर नात ए कलाम ओर मनकबत के साथ हिंदुस्तान के अलग-अलग शहरों से अकीदतमंद जायरीनों का हुजूम दरगाह शरीफ की जियारत कर फैज़याब होगा।
इस विशाल मेले की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ओर अन्य विभागों के अधिकारीयों की देखरेख में व्यवस्था की गई है।
राजस्थान के सबसे बड़े मेले में बाहर से आऐ व्यापारीयों ने अपनी अपनी दुकानें लगा रहें हैं।वही इंतेजामीयां कमेटी द्वारा लंगर खाने की व्यवस्था की गई है। दरगाह शरीफ के आसपास के इलाकों में सजावट कर झालरों से सजाया गया है।ओर बाहर से आए भारी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी अलग अलग जगहों पर की गई है।
उर्स के सम्पन्न होंने के बाद 26अक्टूम्बर सुबह 6/15बजे कुल शरीफ की रस्म होगी ओर दोपहर 3बजे महफ़िल ए रंग की रस्म अदायगी की जाएंगी।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
