पाली/जोधपुर 29/12/2025 भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान सरकार के प्रर्दूषण विभाग द्वारा गत दिनों सिंवाची गेट क्षेत्र में कुटीर उद्योगों पर छापेमारी कर घेरूलू उधोग बंधेज चुंदड़ी व साफा एंव हैंड प्रौसेस लहरीयां ओरने का कार्य करने वाले छीपा चढ़वा ओर रंगरेज समाज के लोगों के घरो पर छापेमारी कर कुटीर उद्योगों को बंद करवाया गया था।उसी समस्या को लेकर छीपा चढ़वा व रंगरेज समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को मिलकर अपनी वाजिब समस्या के समाधान कराने ओर भाजपा सरकार के मुखियां के समक्ष आवाज़ उठाने को लेकर एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।ओर बताया कि उक्त बंधेज व रंगाई छपाई एक लघु उद्योग की श्रेणी में आते हैं।ओर इससे किसी भी प्रकार का जल प्रद्रषण नहीं होता है।ओर यह हमारे द्वारा बरसों से घरों में किया जाने वाला कुटीर लघु उद्योग है ओर यही हमारी रोजी रोटी का जरिया है।सरकार इस तरफ ध्यान दे ओर हमारे पर लगाई गई पाबंदी हटाकर उक्त समाज को राहत दिलाने का आदेश करें। विधायक भाटी ने सभी को जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
in Pali News
