in

पाली जिला जेल में 20 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या, बाथरूम मे तौलिए का फंदा बना कर की आत्महत्या।

पाली। जिला जेल पाली में शुक्रवार शाम एक कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही न्यायिक अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कैदी की पहचान राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र भंवरलाल के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जिला जेल में बंद था। वह जोधपुर जिले का निवासी था और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में जैतारण थाने में मामला दर्ज हुआ था।

ASP जयसिंह तंवर ने बताया कि कैदी ने जेल के बाथरूम में तोलिए से फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी को तत्काल नीचे उतारकर जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डिकॉय ऑपरेशन में बड़ा खुलासा: उदयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण करते डॉक्टर व महिला दलाल गिरफ्तार।

पाली में कल होगा कबड्डी दंगल का आगाज, 100 टीमें लेंगी हिस्सा।