in

रमजान की रौनक बनी जारा सिलावट: सोजत मे 8 साल की जारा ने रखा पहला रोज़ा, परिजनों ने खुशी मे बांटी मिठाई।

सोजत। माह-ए-रमजान के मुबारक महीने में जहां मुस्लिम समाज में रोज़े रखकर इबादत का सिलसिला जारी है, वहीं नन्हे बच्चे भी इस पाक महीने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए इबादत का कोई भी मोका अपने हाथ से नही जाने दे रहे हैं, इसी क्रम मे सोजत शहर की 8 वर्षीय बच्ची जारा सिलावट ने आज अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और मोहल्ले के बड़ो बुजुर्गों से खूब दुआए हासिल की।

जारा के वालिद(पिता) मोहम्मद यूनूस सिलावट ने RJ22 न्यूज को बताया कि अलसुबह जारा ने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ सेहरी की और पूरे दिन पूरे उत्साह के साथ पांचों वक्त की नमाज़ अदा की। शाम को जारा ने अपना पहला रोज़ा रखने की खुशी में मोहल्ले एवं परिचितों के घर-घर जाकर मिठाई बांटी, जिससे सभी ने उसे खूब दुआएं दीं।

शाम को इफ्तार कर रोज़ा खोलते हुए जारा ने मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी और परिवार के साथ हंसी-खुशी अपने पहले रोज़े का जश्न मनाया।

जारा के पहला रोज़ा रखने पर पिता मोहम्मद यूनूस सिलावट, माता अफसाना बानो, दादी मुन्नी बानो सहित मो. इमरान, सबीना बानो, मो. नासीर, गुल मोहम्मद, रूखसाना बानो, सोहेल, मो. अनवर, मो. हारून, मो. बशीर, मो. आलीम, रुबीना बानो, तमन्ना बानो, सुभाना बानो और कलीमी बानो समेत परिजनों व परिचितों ने उसे ढेरों दुआओं से नवाजा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति देशहित के विरुद्ध, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश: सुनील भण्डारी