पाली।नन्दी गौशाला राजेंद्र नगर विस्तार पाली स्थित पावन फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में वैष्णव समाज वेलफेयर सोसाइटी जिला- पाली के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से गौ माता को लापसी भोग अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया।

सूरज की पहली किरण के साथ,गौ माता पूजन का हो हर प्रभात ,उगते सूरज की पवन वेला, सजे धज्जे पुरुष महिलाए हाथ में पूजन थाली लेकर,मन में आस्था भक्ति भाव का उमड़ता सैलाब पंडित लेखराज तिवारी द्वारा मंत्रोचार, पक्षियों के कलरव,उछल कूद करते बछड़े,मंदिरों में आरती की गूंज, राहों पर चहलकदमी इस तरह के भक्तिमय माहौल में उपस्थित गौभक्तों ने ईश्वर वंदन व आरती कर समस्त प्राणियों के कल्याण की कामना की।

संयोजक प्रवीण वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।गौमाता का कंकू से तिलक लगाकर,चुनरी ओढ़कर गुड का प्रसाद खिलाकर दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से पूजा की।

उपस्थित सभी गौभक्तों ने भक्तिमय माहौल में भजन गाकर कृष्ण की लीला का बखान किया।महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया।
कार्यक्रम के संयोजक दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता के पूजन एवं आरती से किया गया।
समस्त गौ भक्त ने पूजा पथ के बाद गौ माता को लापसी का भोग लगाया तथा समस्त उपस्थितजनों ने गौ सेवा व गौ सम्मान का संकल्प लिया।
पंडित तिवारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
नारायणदास हिंगोला ने कहा कि समाज में भामाशाहों की कमी नहीं हैं।जब जब धन की आवश्यकता पड़ती हैं। भामाशाह सदैव सहयोग करते हैं।
प्रसादी भोग में जगदीश दिवाकर प्रवीण कुमार कमलेश वैष्णव आरडी वैष्णव देवेंद्र कंटालिया विरेन्द्रकुमार बाबूदास प्रमोद कुमार महेंद्रकुमार किशोरदास ओम प्रकाश माधुदास मुरलीदास जोजावर जगदीश रामावत भूरदास गणपतदास उत्तमदास सतीश कुमार जगदीशदास कैलाशकुमार भंवर दास मुकेश वैष्णव अशोकदास दीनदयाल वैष्णव तरुण वैष्णव नारायण लाल चंदन वैष्णव गणपत वैष्णव दिनेश वैष्णव विजेंद्र वैष्णव महेश वैष्णव ओमप्रकाश राजेंद्र वैष्णव भंवरदास डेडा श्रवण दास सहित समाज बंधुओं का सहयोग रहा।
सभी का आभार किया गया ।सभी ने तन मन धन से सहयोग कर पुण्य व कल्याणकारी कार्य को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम के बाद एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज में शिक्षा जागृति हेतु वैष्णव प्रतिभा परीक्षा खोज,बालिका शिक्षा,वृद्धजनों का सम्मान,नशा मुक्ति,सामाजिक एकता हेतु एकजुट होकर आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को विजेंद्र वैष्णव डॉ विपुल वैष्णव भूपेंद्र वैष्णव जगदीश दिवाकर देवेंद्र कंटालिया वीरेंद्र वैष्णव राजेंद्र एन वैष्णव कमलेश वैष्णव जगदीश मानपुरा महेंद्र वैष्णव माखन दास वैष्णव वैष्णव श्रवण वैष्णव जगदीश अशोक वैष्णव सोहनदास मानकदास पुरण प्रकाश बाबूदास आरडी वैष्णव सहित सुनीता वैष्णव, सुमित्रा वैष्णव सरोज वैष्णव कन्या देवी पुष्पा देवी सभी उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं ने सफल बनाने में सहयोग किया।गौशाला के पपुसा शर्मा ,गोरधन एवं अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन जगदीश दिवाकर ने किया।


