in

पाली: 7 बर्षीय रोजेदार मोहम्मद अजहर ने रखा पहला रोजा, परिवार ने खुशी मे बांटी मिठाई और दी ढेरों दुआएं।

पाली। मुस्लिम समाज का सबसे पवित्र और रहमतों भरा महीना रमजान इन दिनों पूरे जोश, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस मुकद्दस महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग रोजे रखकर इबादत में मशगूल हैं, वहीं नन्हे बच्चे भी अपनी पाक नीयत और धार्मिक लगन से सभी का दिल जीत रहे हैं।

इसी क्रम में पाली के कालू कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ पठान के महज 7 वर्षीय सुपुत्र मोहम्मद अजहर पठान ने इतनी छोटी उम्र में रोजा रखकर गहरी धार्मिक आस्था का परिचय दिया। अजहर के इस जज्बे और लगन की मोहल्ले भर में सराहना हो रही है।

अजहर के वालिद मोहम्मद आसिफ पठान ने बताया कि माहे रमजान के दौरान उनके बेटे ने अल सुबह परिवार के साथ उठकर पूरे उत्साह से सेहरी की। इसके बाद पूरे दिन सब्र और अनुशासन के साथ रोजा रखते हुए नमाज अदा की और इबादत में समय बिताया। छोटी उम्र में अजहर की यह लगन परिवार और परिचितों के लिए खुशी और गर्व का विषय बन गई।

शाम को जैसे ही इफ्तार का वक्त हुआ, पूरे परिवार ने मिलकर अजहर का पहला रोजा खुलवाया। इस खुशी के मौके पर परिवारजनों ने मोहल्ले और रिश्तेदारों में मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं और अजहर के उज्ज्वल भविष्य, अच्छी सेहत और कामयाबी के लिए दुआएं मांगीं।

मौके पर मौजूद परिजनों और परिचितों ने नन्हे रोजेदार अजहर को ढेरों दुआओं और शुभकामनाओं से नवाजा। मोहल्ले में भी अजहर के इस कदम की खूब प्रशंसा हो रही है और लोग इसे बच्चों में बढ़ती धार्मिक जागरूकता और संस्कारों का सुंदर उदाहरण बता रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में 7 वर्षीय रोजेदार अली हुसैन जोय ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल।

इबादत का अनोखा अंदाज: पाली का यह ऑटो चालक रमजान में रोजेदारों को कराता है ‘फ्री’ सफर