in

चण्डावल में लूट कांड का खुलासा: ₹1.85 लाख लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, तीसरा अभी तक फरार।

सोजत। चण्डावल थाना पुलिस ने सांडिया सरहद क्षेत्र में वृद्ध व्यक्ति से हुई ₹1.85 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले सांडिया क्षेत्र में एक वृद्ध से अज्ञात बदमाशों ने ₹1.85 लाख नकद लूट लिए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दीपक और राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दीपक इस वारदात का मास्टरमाइंड है और वह अन्य गंभीर मामलों में भी वांछित रहा है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

मामले में एक अन्य आरोपी दिनेश उर्फ प्रवीण अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के निर्देशन, सीओ रतनाराम देवासी के नेतृत्व तथा थानाधिकारी अमराराम मीणा के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुपर संडे: टी20 वल्डकप के सुपर-8 में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 7 बजे महामुकाबला।

पाली: वैष्णव समाज वेलफेयर सोसाइटी जिला पाली द्वारा गौ माता लापसी भोग एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न।