in

‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शिक्षा के सितारे — खान सर ने सुनाई संघर्ष की कहानी- 107 करोड़ का आफर ठूकराने का किया खुलासा।

मुम्बई। कॉमेडी और मनोरंजन के बीच इस बार The Great Indian Kapil Show के चौथे सीजन में कुछ अलग देखने को मिला। नए एपिसोड में शिक्षा जगत की नामी हस्तियों को मंच पर बुलाया गया, जहां कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भारत में पढ़ाई का नजरिया बदलने वाले शिक्षकों और यूट्यूबरों से दिलचस्प बातचीत की।

इस खास एपिसोड में अलख पांडे (Physics Wallah), नितिन विजय (Motion Kota) और मशहूर शिक्षक खान सर नजर आए। बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने खान सर से उस कथित 107 करोड़ रुपये के जॉब ऑफर के बारे में सवाल किया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।

इस पर खान सर ने भावुक अंदाज में अपने संघर्ष के दिन याद किए। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में उनका सपना अलग-अलग जगह जाकर पढ़ाई करने का था, लेकिन आर्थिक तंगी बड़ी बाधा बनती थी। उन्होंने कोटा के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि आराम से यात्रा कर सकें।

खान सर ने कहा..

“आज भी 90 प्रतिशत से ज्यादा छात्र रिजर्व टिकट नहीं खरीद पाते। हम खुद ट्रेन के दरवाजे पर खड़े रहते थे। अंदर जाने की हिम्मत नहीं होती थी, क्योंकि डर रहता था कि कहीं 400 रुपये का जुर्माना न लग जाए।”

उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। यह एपिसोड न सिर्फ मनोरंजक रहा, बल्कि लाखों छात्रों के संघर्ष और सपनों की सच्चाई भी सामने लेकर आया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“मेरे पास काम की कमी नहीं” — राजपाल यादव बोले, तिहाड़ के बाद दमदार वापसी करूगा।