in

पाली में स्वर्गीय पुष्पा जैन को दी गती श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने अर्पित किए पुष्प।

पाली। शहर में सोमवार को स्वर्गीय पुष्पा जैन की स्मृति में रेलवे स्टेशन रोड स्थित पुष्पा जैन सर्किल पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम स्वर्गीय पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति के तत्वावधान में हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि पाली में भाजपा की मजबूत नींव रखने का श्रेय स्वर्गीय पुष्पा जैन को जाता है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित अनेक नेताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सद्भावना सप्ताह के तहत आयोजित भाजपा की महिला एवं पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता संजय ओझा, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, तिलोक चौधरी, मूलसिंह भाटी, नरेश ओझा, मानवेन्द्रसिंह भाटी, गोपाल बंजारा, रितेश छाजेड़, रमेश परिहार, महेंद्र तलेसरा, सुरेश पंवार, गुमानसिंह रावत, नयना व्यास, प्रमिला परमार, मुकेश गोस्वामी, अभिषेक दुग्गड़, लालू भाई, बहादूरसिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शिक्षा के सितारे — खान सर ने सुनाई संघर्ष की कहानी- 107 करोड़ का आफर ठूकराने का किया खुलासा।

ज्योतिष वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच पर आधारित — प्रो. धर्मेंद्र शर्मा।