पाली/चोटिला: हजरत शहीद पीर दूल्हे शाह रहमतुल्लाह अलैह की राजस्थान की प्रसिद्ध चोटिला दरगाह पर कल, 07 मार्च 2026 (शनिवार) को 17वें रमजान के मुबारक मौके पर सालाना मिनी उर्स बेहद अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से हजारों की तादाद में जायरीन अपनी मन्नतें लेकर और बारगाह-ए-रिसालत में हाजिरी देने पहुँचेंगे।
इफ्तार और फातिहा का विशेष आयोजन
दरगाह कमेटी के सदर अमजद अली रंगरेज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 17वें रमजान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में सामूहिक रोजा इफ्तार और फातिहा ख्वानी का बड़ा आयोजन होगा। दरगाह कमेटी की ओर से जायरीनों के लिए इफ्तार और लंगर (पुलाव) का माकूल इंतजाम किया गया है।
दुआ और भाईचारे का संगम
कमेटी के सदस्य नूर अली रंगरेज ने जानकारी दी कि जायरीन अपने निजी वाहनों और गाड़ियों से परिवार व दोस्तों के साथ यहाँ पहुँचते हैं। कई अकीदतमंद अपने घरों से भी तरह-तरह के पकवान और इफ्तार लेकर आते हैं और दरगाह के साये में रोजा खोलकर अमन-चैन की दुआ मांगते हैं।
व्यवस्थाओं में जुटे मुख्य सेवादार:
उर्स की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए कमेटी के सदर अमजद अली रंगरेज, मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, अल्ताफ भाई चूड़ीगर, अनवर अली चूड़ीगर, साबिर खान एडवोकेट, नूर अली रंगरेज,(मेला संयोजक), बाली हाजी (केशियर), हाजी तुराब अली (सचिव), शाहिद पिन्नूं, अनवर अली सुहाना, जाहिद गौरी, इरफान अली रंगरेज और जिशान अली रंगरेज, अज़ीज़ फौजदार, रफीक अब्बासी, तारिक अली चूड़ीगर, सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

